फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा के चलने से बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। क्षेत्र में सोमवार को पूरे दिन बारिश होती रही। जो रात तक जारी रही। इससे जनजीवन पर असर पड़ा। लोग घरों में दुबके रहे। तेज हवा के चलने से बिजली गुल रही। समाचार लिखे जाने तक बिजली की आपूर्ति ठप रही। मूसलाधार बारिश व तेज हवा चलने से जहां ठंड में बढ़ोतरी हुई वहीं कई क्षेत्रों में बिजली की तारें टूटने से बिजली गुल रही।
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्रों में सुबह से ही बिजली आपूर्ति ठप रही। स्थानीय लोगों के अनुसार की लोहड़ी पर्व पर बिजली की आपूर्ति बाधित रही है। उधर बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार की मूसलाधार बारिश के चलते बिजली की आपूर्ति को सुचारु करने में दिक्कतें बनी रहीं। उनके कर्मचारी कम में जुटे रहे। क ई क्षेत्रों में तेज हवा चलने के कारण बिजली की तारें टूट गईं। तारों के मरम्मत का काम जारी है।
------------
बिजली और लैंड लाइन फोन सेवा चरमराई
विजयपुर। बारिश से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। बारिश से बिजली और लैंडलाइन फोन सेवा भी चरमरा गई। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि अब हम लोगों ने कुछ दिन पहले गेहूं की बिजाई की है, लेकिन इस बारिश ने हमारी गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा दिया है। किसानों ने बताया कि इससे पहले धान की फसलों को भी बारिश के कारण खराब हो गई थी, लेकिन फिर से जो बारिश शुरू हुई है उससे हम काफी परेशान हो गए हैं। वहीं इस बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। एक बार फिर सर्दी बढ़ गई है। बारिश से लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। संवाद
विज्ञापन

------------------
निर्धारित समय पर बिजली बहाल करने की मांग
परगवाल। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगाें ने विद्युत विभाग से बिजली कटौती के समय को लकर नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि विभाग निर्धारित समय पर बिजली बहाल न करके उसके तीन से चार घंटे बाद बहाल करता है। इससे आम लोगों के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
जानकारी के अनुसार इस समय क्षेत्र के 33 केवी लाइन की तारें बदलने का काम चल रहा है, जिसके लिए विभाग की तरफ से हर दूसरे दिन सुबह नौ से शाम छह बजे तक बिजली कटौती का समय निर्धारित किया गया है। लोगों का कहना है कि विभाग निर्धारित समय से कभी तीन तो कभी चार घंटे बाद बिजली बहाल करता है। उन्होेंने विभाग से इस पर खास ध्यान देने की मांग की है। लोगाें का कहना है कि सीमा क्षेत्र होने के कारण विभाग को निर्धारित समय पर ही बिजली बहाल करनी चाहिए, जिससे आम लोगों को कई परेशानी न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें