फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम माधव ने कहा अनुच्छेद 370 कभी वापिस

विज्ञापन
जम्मू क्लब मे िवलय िदवस पर अायोिजत काय्क्म म दीप जलाते हुएे े भाजपा के राष्टीय महासिचव राम माघव अ?
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा कि अनुच्छेद 370 अब कभी लौटने वाला नहीं है। अनुच्छेद को लेकर किसी के मातम मनाने या विरोध करने का कोई असर नहीं होने जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को जम्मू क्लब में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी न्यास की ओर से विलय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राम माधव ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने अलोकतांत्रिक तरीके से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू करवाया था। मोदी सरकार ने लोकतांत्रिक तरीके से अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाने का साहस दिखाया।
राम माधव ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस वर्किंग कमेटी तक ने नेहरू के फैसले का फैसले का विरोध किया था। सरदार पटेल पर नेहरू ने दबाव बनाया और दूसरी बार कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई गई। अनुच्छेद 370 का प्रस्ताव पास करवाया गया। कहा, नेहरू ने शेख अब्दुल्ला से मित्रता के चलते अलोकतांत्रिक तरीके से अनुच्छेद 370 लागू किया। इस फैसले से जम्मू-कश्मीर के लोग सात दशक तक दोहरी नागरिकता में रहे।
विज्ञापन

कहा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित प्रेम नाथ डोगरा के सपनों को मोदी सरकार ने साकार किया है। महाराजा हरि सिंह की कल्पना में 370 और 35 ए कतई नहीं थे। महाराजा ने देश की अन्य 560 रियासतों की तर्ज और शर्ताें पर ही देश के साथ विलय किया था।
---
कश्मीरियत इंसानियत से अलग नहीं
राम माधव ने कहा कि कश्मीरियत इंसानियत और हिंदोस्तानियत से अलग नहीं हो सकती। लाखों कश्मीरी पंडितों को उनके घर से बाहर निकालना क्या कश्मीरियत है। डोगरा समुदाय की उपेक्षा और एससी, एसटी और महिलाओं को उनके अधिकार नहीं देना क्या कश्मीरियत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें