फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने पर हटाया जाएगा टोल टैक्स- चंद्रमोहन गुप्ता

Tue, 08 Oct 2019 02:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू नगर निगम जम्मू के मेयर चंद्रमोहन गुप्ता ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने पर टोल टैक्स हटाया जाएगा। पूरे देश में टोल टैक्स नहीं हैं। एक देश एक टैक्स व्यवस्था के तहत केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर से भी टोल हटाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो चैत्र नवरात्र तक व्यापारियों को टोल टैक्स से राहत मिल चुकी होगी। मेयर सोमवार की शाम नवरात्र पर वेयरहाउस जम्मू में ट्रेडर्स फेडरेशन वेयरहाउस की ओर से आयोजित भंडारे के दौरान संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन



चंद्रमोहन गुप्ता ने कहा कि जम्मू शहर में कई परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई है। बावे माता मंदिर रोड को डबललेन करने का प्रोजेक्ट मंजूर हो चुका है। वेयरहाउस पर कहा कि यह व्यापारिक केंद्र पूरे राज्य को फीड करता है। इससे जुड़े व्यापारियों की समस्याएं सरकार की प्राथमिकता हैं। टोल टैक्स हटाकर सरकार व्यापारियों समेत तमाम लोगाें को राहत देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें