जम्मू नगर निगम जम्मू के मेयर चंद्रमोहन गुप्ता ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने पर टोल टैक्स हटाया जाएगा। पूरे देश में टोल टैक्स नहीं हैं। एक देश एक टैक्स व्यवस्था के तहत केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर से भी टोल हटाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो चैत्र नवरात्र तक व्यापारियों को टोल टैक्स से राहत मिल चुकी होगी। मेयर सोमवार की शाम नवरात्र पर वेयरहाउस जम्मू में ट्रेडर्स फेडरेशन वेयरहाउस की ओर से आयोजित भंडारे के दौरान संबोधित कर रहे थे।