फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल की नहीं, गोडसे की नीति पर चल रही भाजपा : महबूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा - भाजपा-पीडीपी गठबंधन में तय एजेंडे का पालन करे केंद्र सरकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पाकिस्तान आज भारत के मुकाबले खड़ा हो रहा है। यह सब केंद्र सरकार की नीतियों में बदलाव की वजह से हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को छोड़कर गोडसे की नीतियों पर चल रही है। इसका असर भारत के मुकाबले छोटे से देश पाकिस्तान में देखने को मिल रहा है। सभी देश पाकिस्तान को भारत की बराबरी पर लाने में लग गए हैं।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार को जम्मू में पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार भाजपा-पीडीपी के बीच 2015 में हुए गठबंधन के एजेंडे का पालन करे। भाजपा की कठोर नीति ने जम्मू-कश्मीर को चुप करा दिया है। पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को मिले पूर्ण राज्य का दर्जा रद्द कर दिया था। इसके बाद जो वादे किए गए वे पूरे नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें