फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी विरोधी हैं भाजपा की नीतियां : भल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित...
विज्ञापन

दूसरा दिन
-कांग्रेस ने हमारी रियासत, हमारा हक आंदोलन में चैंबर्स ऑफ कॉमर्स से की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि भाजपा की नीतियां कारोबारी विरोधी हैं। केंद्र के फैसलों ने व्यापारी वर्ग पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। लंबे समय से राज्य का दर्जा बहाल न होने से शासन में शून्यता और प्रदेशवासी अधिकारहीन हो गए हैं। भल्ला ने यह बात शनिवार को हमारी रियासत, हमारा हक आंदोलन के दूसरे दिन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों से चर्चा के बाद कही।
उन्होंने कहा, जम्मू क्षेत्र के कारोबारी भाजपा के उदासीन रवैये का सबसे ज्यादा खामियाजा भुगत रहा है। उन्होंने कारोबारी वर्ग से पूर्ण राज्य का दर्जा बहाली के लिए लोकतांत्रिक आंदोलन में शामिल होने की बात कही।
विज्ञापन

-
हम राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करते : गुप्ता
चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारी चैंबर्स ऑफ कॉमर्स पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कारोबारी संगठन की ओर से यह बात साफ कर दी गई है कि वे किसी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करते हैं। पूर्ण राज्य के दर्जे का फैसला राजनीतिक है जबकि उनके संगठन का काम कारोबार से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समर्थन को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है।
विज्ञापन


.
बंद कमरे में हुई मीटिंग
कांग्रेस ने मीडिया को आयोजन से दूर रखा। चैंबर्स के साथ कांग्रेस की बैठक बंद कमरे में हुई और यहां मीडिया को दाखिल होने की अनुमति नहीं दी गई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने बंद कमरे में यह चर्चा की और बाहर आकर बैठक में रखे विषयों को मीडिया के सामने परोस दिया। पहले दिन नाम को लेकर यह आंदोलन सुर्खियों में था, जबकि दूसरे दिन मीडिया की एंट्री रोकने को लेकर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें