फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की असली ताकत उसके कार्यकर्ता : कौल

विज्ञापन
बैठक में मौजूद संगठन मंत्री अशोक कॉल, विधायक शाम लाल व अन्य स्रोत - भाजपा
विज्ञापन
- जम्मू उत्तर की संगठनात्मक बैठक में संगठन महामंत्री ने भरा जोश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक कौल ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। पार्टी का हर कार्य और सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। हमारा लक्ष्य है कि हर बूथ मजबूत हो और हर कार्यकर्ता सक्रिय रहे। यह बात उन्होंने बुधवार को जम्मू उत्तर जिले में भाजपा की संगठनात्मक बैठक में कही।
विज्ञापन

बैठक जिला अध्यक्ष नंद किशोर की अध्यक्षता में हुई। कौल ने संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की और ‘विकसित भारत का अमृतकाल -सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल’ कार्यक्रम के तहत हुई गतिविधियों की जानकारी ली। इसमें संकल्प यात्रा, चौपालें, पेशेवरों से संवाद, एक पेड़ मां के नाम, योग दिवस, आपातकाल स्मृति दिवस जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ सत्ता की राजनीति नहीं करती, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का काम करती है। विधायक शाम लाल शर्मा ने बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की बात कही और कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। विधायक सुरिंदर भगत ने कहा कि भाजपा की नीतियों और कार्यशैली से जनता का भरोसा बढ़ा है।
विज्ञापन




बैठक में डीडीसी चेयरमैन भारत भूषण, जिला प्रभारी राजिंदर सिंह चिब, सह प्रभारी विनय महाजन, विस्तारक इंदरजीत, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमी खजूरिया भी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें