फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम हमले में सुरक्षा एजेंसियों की चूक पर सवाल अभी बाकी : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
- कहा - 370 हटने के बाद भी जारी हैं आतंकी हमले
विज्ञापन

-उमर ने गुजरात के लोगों से किया जम्मू-कश्मीर आने का आह्नान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 हटने के बाद आतंकवाद खत्म होने की बात कही थी। अब छह साल पूरे होने के बावजूद आतंकी हमले लगातार सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को भी कई सवालों का जवाब देना होगा। बीते दिनों पहलगाम हमले में सुरक्षा एजेंसियों की चूक को स्वीकार किया गया है। ऐसे में मामले की जांच जरूरी है। उमर अहमदाबाद में बुधवार को मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के दोषी पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की विफलता पर कोई बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

उमर ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से गांधीनगर में मुलाकात की है। इस मौके पर दोनों राज्यों के बीच संबंधों को मजबूत करने, पर्यटन को बढ़ावा देने और प्रदेश के विकास के प्रयास पर बात हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के तीन राज्यों से सबसे ज्यादा पर्यटक जम्मू-कश्मीर आते हैं। इनमें गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल शामिल है। उन्होंने गुजरात के लोगों से आह्वान किया कि वे जम्मू-कश्मीर भ्रमण पर आएं। पहलगाम हमले के बाद प्रदेश में पर्यटन कारोबार को पटरी पर लाने के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला लगातार प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री इससे पहले पश्चिम बंगाल का दौरा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। उन्होंने ममता बनर्जी को जम्मू-कश्मीर आने का न्योता दिया था। अब मुख्यमंत्री इसी क्रम में गुजरात के दौरे पर हैं। इस मौके पर सीएम उमर के सलाहकार नासिर असलम वानी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें