फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पूर्ण राज्य के दर्जे पर कांग्रेस का पांच अगस्त से धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
-नौ अगस्त से सभी 20 जिलों में क्रमिक अनशन पर बैठेंगे पार्टी के नेता
विज्ञापन

-हमारी रियासत, हमारा हक, चाय पर चर्चा आंदोलन शुरू करेगी पार्टी
-चैंबर ऑफ कामर्स, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन समेत अन्य संगठनों को जोड़ने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पूर्ण राज्य के दर्जे को लेकर प्रदेश में कांग्रेस अनशन करने जा रही है। कांग्रेस पांच अगस्त से धरना शुरू करेगी और नौ अगस्त से नेता क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। अनशन 20 अगस्त तक सभी 20 जिलों में चलेगा। प्रदेशाध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि हमारी रियासत, हमारा हक आंदोलन खत्म नहीं हुआ है। इसमें ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, चैंबर ऑफ कॉमर्स और अन्य संगठनों के साथ मिलकर रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस अभियान को मेरा काे हजारी रियासत, हमारा हक, चाय पर चर्चा नाम दिया है।
उन्होंने कहा कि पहली अगस्त से चाय पर चर्चा अभियान शुरू होगा। यह अभियान पांच अगस्त तक चलेगा। पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 खत्म होने की तारीख को ब्लैक-डे के तौर पर मनाया जाएगा। जम्मू और श्रीनगर मुख्यालय के अलावा सभी जिलों में क्रमिक अनशन का अभियान चलाया जाएगा। 15 और 16 अगस्त को अवकाश की वजह से अनशन नहीं होगा। अन्य दिनों में नियमित रूप से कांग्रेस पदाधिकारी अनशन में शामिल होंगे। इसके लिए जल्द ही पदाधिकारियों के नाम तय कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन



मनमुटाव रोकने को समन्वय समिति का गठन जरूरी
कर्रा ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के मध्य गठबंधन के समय समन्वय समिति बनाने का फैसला हुआ था, लेकिन अभी तक यह समिति नहीं बन पाई है। समिति बनती तो दोनों पार्टियों के बीच मनमुटाव या आगामी योजनाओं पर चर्चा हो सकती थी।
विज्ञापन



राहुल गांधी के गोद लिए बच्चों को सम्मानित करेंगे
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पुंछ इलाके में 22 ऐसे बच्चों को गोद लिया है, जिनके माता-पिता की पाकिस्तानी गोलाबारी में मौत हो चुकी है। कर्रा ने कहा कि कांग्रेस इन बच्चों को सम्मानित करेगी। इसके लिए इलाके में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सभी बच्चों की पढ़ाई का खर्च राहुल गांधी उठा रहे हैं। कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मंगलवार को इन बच्चों के सम्मान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें