फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कांग्रेस नेताओं का दिल्ली कूच, आज करेंगे संसद का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

-सदन के अंदर और बाहर सुनाई देगी पूर्ण राज्य की बहाली की आवाज : कर्रा
-प्रदेश को हक वापस मिलने तक जारी रहेगा कांग्रेस का आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाली की मांग को लेकर कांग्रेस मंगलवार को संसद का घेराव करेगी। सोमवार को महाराजा हरि सिंह पार्क से कांग्रेस नेता बसों से दिल्ली रवाना हो गए।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि सदन के बाहर और अंदर दोनों जगह पूर्ण राज्य बनाने की आवाज उठेगी। विपक्ष के सभी 233 सांसद इस मुद्दे पर एकजुट हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेताप्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाली के लिए पत्र भी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ने इस मांग को लेकर श्रीनगर और जम्मू में कांग्रेस के प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस बल का सहारा लिया। जम्मू में नेताओं को हिरासत में ले लिया गया, लेकिन कांग्रेस झुकेगी नहीं। जम्मू-कश्मीर का हक वापस मिलने तक आंदोलन जारी रखेंगे। कांग्रेस सचिव मोहम्मद शाहनबाज चौधरी और मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि पूर्ण राज्य की गूंज संसद से सड़क तक सुनाई देगी। दिल्ली के लिए रवाना होते कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें