-संगोष्ठी में परिषद कार्यकर्ताओं के बलिदान को याद किया
जम्मू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बुधवार को आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर पर मशाल यात्रा निकाली। इस दौरान वे अपने हाथों में मशालों के साथ तिरंगे भी लिए हुए थे। ना भूले हैं ना भूलेंगे, आपातकालीन के काले दिन... जैसे नारे लगाते हुए उन्होंने आपातकाल के दौर की याद दिलाई।
इससे पूर्व परिषद की ओर से आपातकाल और एबीवीपी के संघर्ष का इतिहास विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें आपातकाल के दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं के बलिदान को याद किया गया। वक्ताओं ने युवाओं से लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्षरत रहने का आह्वान किया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि एडवोकेट चंद्र मोहन शर्मा ने विचार रखे। कार्यक्रम में परिषद के प्रांत मंत्री सन्नक श्रीवास्तव, महानगर सचिव हरीश शर्मा, विभाग संयोजक विक्रांत सिंह, चाहत आनंद आदि मौजूद रहे। ब्यूरो