फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के 11 साल : भाजपा ने खोला विकास का रिपोर्ट कार्ड

विज्ञापन
उधमपुर में पेशेवरों के साथ संवाद करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम कविंदर गुप्ता व अन्य   स्रोत - भाजप
विज्ञापन
- जम्मू-कश्मीर के 12 संगठनात्मक जिलों में हुए संवाद, प्रदर्शनी और बैठकों के कार्यक्रम
विज्ञापन

- नेताओं ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के 12 संगठनात्मक जिलों में संवाद, प्रदर्शनी और पेशेवर बैठकों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों में भाजपा नेताओं ने सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं। कार्यक्रम जम्मू के सात संगठनात्मक जिलों और कश्मीर के पांच प्रशासनिक जिलों में एक साथ आयोजित किए गए।

उधमपुर में मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और वोकल फॉर लोकल जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। सांबा में बताया गया कि मोदी सरकार ने अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। जम्मू उत्तर में विधायक आरएस पठानिया और सुरिंदर भगत, बसोहली में विधायक दर्शन सिंह, पूर्व मेयर बलदेव सिंह बलाैरिया और इंदरजीत संब्याल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौशेरा में विधायक ठाकुर रंधीर सिंह, वरिष्ठ नेता मुनीश शर्मा और प्रवक्ता विक्रम मल्होत्रा ने सरकार की योजनाओं का जिक्र किया। किश्तवाड़, कश्मीर विस्थापित जिलों में भी आयोजन हुए। घाटी में भी इन कार्यक्रमों को लेकर उत्साह रहा। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह केवल आंकड़ों का नहीं, बल्कि जनता के जीवन में आए बदलाव का उत्सव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें