फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भाजपा की संकल्प से सिद्धि यात्रा में 3-3 वरिष्ठ नेताओं के जिम्मे एक-एक जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
- कल से दो दिन तक हर जिला मुख्यालय पर आयोजनों की रूपरेखा तय
विज्ञापन

13 से 15 तक मंडल स्तर पर होगी संकल्प सभा
अगले तीन दिन तक मोहल्ला व ग्राम चौपाल में करेंगे संवाद
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन काल की उपलब्धियों के जश्न की तैयारियों को जम्मू-कश्मीर भाजपा अंतिम रूप देने में जुटी है। संयोजन कमेटी ने रविवार को इसकी रूपरेखा तय की है। तय हुआ है कि संकल्प से सिद्धि की यात्रा में तीन-तीन वरिष्ठ नेताओं को एक-एक जिले का जिम्मा दिया गया है।
संयोजन कमेटी के मुताबिक, 11 जून से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। पहले दो दिन हर जिले में प्रदर्शनी, प्रोफेशनल मीट और प्रेस कांफ्रेंस होगी। संयोजन कमेटी के अध्यक्ष विबोध गुप्ता के मुताबिक, हर जिला मुख्याल पर मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताती प्रदर्शनी लगाई जाएगी। दो दिवसीय प्रोफेशनल मीट में अलग-अलग व्यवसायों के लोगों के साथ संवाद होगा। इसके बाद वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में प्रेस कांफ्रेंस की जाएगी।
विज्ञापन

हर जिले में तीन-तीन वरिष्ठ नेताओं की टीम जाएगी। उदाहरण के लिए सांबा में कविंद्र गुप्ता व अन्य, अखनूर में निर्मल सिंह व अन्य, जम्मू में मैं खुद, डोडा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा और पुंछ में युद्धवीर सेठी समेत अन्य नेता पहुंच कर कार्यक्रम को भव्य बनाने में अपना सहयोग देंगे।जम्मू संभाग के प्रत्येक जिले में कार्यक्रम होंगे। वहीं कश्मीर संभाग में नार्थ, साउथ और सेंट्रल कश्मीर के कुछ जिलों में ही आयोजन होंगे।
विज्ञापन


जम्मू में डाॅ. जितेंद्र सिंह और श्रीनगर में मनोहर लाल खट्टर की रहेगी मौजूदगी
केंद्र ने तय किया है कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है, वहां पर प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी प्रेसवार्ता में रहेगी। जहां वे उपलब्धियों की बुकलेट पढ़कर सुनाएंगे। 12 को जम्मू में होने वाली प्रेसवार्ता को पीएमओ में मंत्री डाॅ. जितेंद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा के संबोधित करेंगे। श्रीनगर में वऱिष्ठ भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर व नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा मौजूद रहेंगे। 13 से 15 जून तक संकल्प सभा में विकसित भारत का संकल्प लिया जाएगा। 16 से 18 जून तक मोहल्ला चौपाल होगी। इसी तरह से आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें