फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती गांवों का विकास नेकां सरकार की प्राथमिकता : मन्हास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस, जम्मू ग्रामीण के अध्यक्ष रघबीर सिंह मन्हास ने बुधवार को छंब विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक स्तरीय बैठक को संबोधित किया। इस दौरान मन्हास ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास और प्रगति सरकार की प्राथमिकता में है। बैठक का आयोजन गांव धौंचक में खौर ब्लॉक अध्यक्ष मोहिंदर सिंह ने किया।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद स्थानीय नेताओं ने सीमावर्ती युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने और सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास की आवश्यकता पर जोर दिया। इसपर रघबीर सिंह मन्हास ने कहा कि बैठक में सामने आईं समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों को विशेष रोजगार पैकेज देने की मांग रखने की भी बात कही। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष अखनूर मदन लाल, ब्लॉक अध्यक्ष समोआ मंगा शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मथवार देविंदर सिंह, जम्मू ग्रामीण महिला विंग की अध्यक्ष कुलदीप कौर और जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें