फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध रोकने के लिए प्रशासन, पुलिस से सक्रियता से जुड़ें भाजपा विधायक : शर्मा

विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय जम्मू में वीरवार को पार्टी विधायकों के साथ बैठक करते नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा,
विज्ञापन
विधायक दल की बैठक में जम्मू-कश्मीर के मौजूदा परिदृश्य पर चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा मुख्यालय जम्मू में वीरवार को हुई पार्टी के विधायक दल की बैठक में जम्मू कश्मीर के मौजूदा परिदृश्य पर चर्चा की गई। इसमें प्रमुख रूप से जम्मू व आसपास के क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर चिंता जताई गई। इस मुद्दे पर पार्टी नेतृत्व दोबारा उपराज्यपाल से मिल सकता है। इसके लिए लोगों के बीच विश्वास बढ़ाने को पार्टी विधायकों को उनके बीच जाने पर जोर दिया गया।
प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने क्षेत्र में अचानक बढ़े अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि विधायकों को गोलीबारी, नशाखोरी, चोरी आदि अपराधों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन विशेषकर पुलिस विभाग के साथ सक्रियता से जुड़ना चाहिए। इन घटनाओं से जनता में अशांति नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जनता से निरंतर संपर्क बनाया जाए। भाजपा, जनता की पार्टी है, हालांकि हम सरकार में नहीं है, लेकिन पार्टी के विधायकों का यह कर्तव्य है कि वे जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएं तथा उनका निवारण करवाएं। नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि पार्टी के भाजपा विधायक संगठन और जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा वे सरकार में किसी भी आवाज को अनसुना नहीं होने देंगे। पार्टी विधायक अंत्योदय के सिद्धांत का पालन करते हैं, जो सबसे उपेक्षित, परेशान और उत्पीड़ित व्यक्ति के कल्याण के लिए प्रयास करना सिखाता है। भाजपा विधायक कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने में अपना कर्तव्य निभाएंगे। बैठक में विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह, शाम लाल शर्मा, युद्धवीर सेठी, सुरजीत सिंह सलाथिया, डॉ. देवेंद्र कुमार मन्याल, विक्रम रंधावा, डा. राजीव भगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विधानसभा में जनता के अधिकारों के लिए लड़ें विधायक
भाजपा विधायकों को आगामी बजट सत्र में संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में जनता से जुड़े मुद्दों को रखने पर जोर दिया गया। पार्टी विधायक सदन में जनता के अधिकारों के लिए लड़ें। लड़ेंगे। महासचिव संगठन अशोक कौल ने कहा कि पार्टी ने पूरे जम्मू-कश्मीर में लोगों का वोट और विश्वास जीता है। लोगों ने 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का उत्साहपूर्वक समर्थन किया। पहली बार 29 विधायक चुने और सबसे ज्यादा वोट मिले। अब विधायकों की जिम्मेदारी है कि वे अपना विश्वास बनाए रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें