फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: केंद्र के प्रति उमर का नरम रुख विपक्ष को नहीं आ रहा रास

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष लोन बोले - मैं सीएम के लिए खुश, पीएम ने उनकी तस्वीरें पसंद कीं
विज्ञापन

- पीडीपी नेता वहीद पर्रा ने उमर को कहा - गुड ब्वॉय
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बदले निजाम में निर्वाचित सरकार के मुखिया बने उमर अब्दुल्ला केंद्र सरकार के साथ रार नहीं चाह रहे। हालांकि, भाजपा के प्रति उनके इस हृदय परिर्वतन पर विपक्ष कटाक्ष कर मुख्यमंत्री की चुटकी लेने में लगा है। मुख्यमंत्री द्वारा एक्स पर प्रधानमंत्री को टैग करते हुए पोस्ट किए सोनमर्ग सुरंग से जुड़े फोटो और वीडियो को प्रधानमंत्री के री-पोस्ट करने के बाद पीडीपी और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करती नजर आई। पीडीपी नेता वहीद-उर रहमान पर्रा ने इस पोस्ट पर गुड ब्वॉय लिखा। वहीं, सज्जाद लोन ने लिखा कि मैं सीएम साहब के लिए बहुत खुश हूं। पीएम साहब ने उनकी तस्वीरें पसंद की हैं।
विज्ञापन

लोकसभा और फिर विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा को पानी पी पीकर कोसने वाली नेकां के केंद्र के प्रति नरम रुख से विपक्ष काफी हमलावर है। विपक्षी दल नेकां और भाजपा के बीच मैच को पहले से फिक्स बता रहे हैं। मुख्यमंत्री के इंडिया गठबंधन को खत्म करने के बयान से लेकर जेड मोड़ टनल के फोटो व वीडियो को पीएम द्वारा पसंद करने की बात को विपक्ष नेकां व भाजपा के बीच की सांठगांठ बताने में लगा है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के अलावा नेकां प्रमुख डाॅ. फारूख अब्दुल्ला ने भी जम्मू-कश्मीर की समस्याओं के समाधान के लिए दिल्ली के साथ काम करने की बात कही है। नेकां के इन बयानों पर विपक्ष काफी हमलावर है और नेकां पर कश्मीर के लोगों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगा रहा है। मुख्यमंत्री के इंडिया गठबंधन को खत्म करने के बयान पर प्रक्रिया देते हुए पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने कहा, अब हमारे सीएम चाहते हैं कि इंडिया गठबंधन टूट जाए। वह भाजपा से जुड़ना चाहते हैं और बहुत हताश हैं। जेड मोड सुरंग से जुड़े फोटो और वीडियो को प्रधानमंत्री द्वारा पसंद करने पर लोन ने कटाक्ष करते हुए एक्स पर लिखा, मैं सीएम साहब के लिए बहुत खुश हूं। पीएम साहब ने उनकी तस्वीरें पसंद की हैं। पुलवामा से पीडीपी विधायक वहीद पर्रा ने उमर के पोस्ट पर कटाक्ष करते हुए गुड ब्वाॅय लिखा है, जिस पर लोगों ने खूब चुटकी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें