कुपवाड़ा। वॉलीबाल एसोसिएशन ऑफ कुपवाड़ा ने जिला प्रशासन के सहयोग से पहली स्नो वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता विंटर कार्निवाल का हिस्सा है। इसमें युवाओं की भागीदारी और पर्यटन के माध्यम के रूप में खेल को बढ़ावा देते हुए जिले के शीतकालीन परिदृश्यों को उजागर किया गया। जिले भर से कुल 12 टीमों ने भाग लिया। इसका समापन खेलो इंडिया सेंटर हंदवाड़ा और मगाम वॉलीबाल क्लब के बीच एक रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। इसमें हंदवाड़ा की टीम ने जीत दर्ज की। डीसी आयुषी सूडान ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजकों की सराहना की। संवाद