फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू-मुसलमानों को बांटना बंद करे भाजपा : फारूख

विज्ञापन
दिवंगत मंगत राम को श्रद्धासुमन अर्पित करते डॉ. फारूक व अन्य। संवाद - फोटो : political
विज्ञापन
नेकां प्रमुख ने कांग्रेस को भी कमजोर करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा देश में हिंदू-मुसलमानों को बांटना बंद करे। कहा कि ये लोग महाराष्ट्र में झूठा प्रचार कर रहे हैं। जैसा जम्मू में किया। इसी मकसद से जम्मू-कश्मीर में दरबार मूव भी बंद किया गया।
नेकां प्रमुख ने कहा, इससे देश नहीं चलता। देश के हर राज्य की अलग भाषा और विरासत है। हमारे ऊपर हमेशा से ही पाकिस्तान की पैरवी करने का आरोप लगाया गया। नेकां को पाकिस्तान की पार्टी बताया गया, लेकिन हम बता देना चाहते हैं कि यदि हम पाकिस्तान जाना चाहते तो कोई हमें रोक नहीं सकता था, लेकिन हमने महात्मा गांधी के भारत को चुना।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व उपमुख्यमंत्री मंगत राम शर्मा के जन्मदिवस पर बोलते हुए फारूक ने कहा कि भाजपा सिर्फ नफरत फैला रही है। महाराष्ट्र में ऐसा ही किया जा रहा है। कांग्रेस को कमजोर किया जा रहा है। देश को जोड़ने की जगह तोड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

-
जम्मू के लोगों को अपने हक के लिए लड़ना होगा
दरबार मूव को लेकर फारूक ने कहा कि हमें जम्मू से वोट नहीं मिले। हम सबकी बात करते हैं। दरबार मूव को बंद करके भी जम्मू व कश्मीर संभाग के बीच दूरियां पैदा करने का प्रयास किया गया है। इसके लिए जम्मू के लोगों को लड़ना होगा। उन्हें इसके लिए आवाज उठानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें