फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पीएम के जन्मदिप पर सेवा संकल्प अभियान शुरू करेगी भाजपा

विज्ञापन
त्रिकुटा नगर ​स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यशाला में उप​स्थित सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन और उनके 25 वर्षों के जनसेवा कार्यकाल के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाएगी। शनिवार को त्रिकुटा नगर स्थित प्रदेश मुख्यालय में कार्यशाला में कार्यक्रम का रोडमैप तैयार किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों का नेतृत्व सत्ता नहीं बल्कि सेवा, समर्पण और अंतिम व्यक्ति के सशक्तीकरण का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा, जिसके तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएंगे। मुख्य वक्ता ओपी धनखड़ ने अभियान के कार्यक्रम में आशीर्वाद का दीया, नमो सेवा गाथा, सेवा सेतु अभियान और जन सेवक महाकुंभ आदि की विस्तृत रूपरेखा रखी। इसके तहत रक्तदान, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान और स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। संगठन महामंत्री अशोक कौल ने सांगठनिक खाका पेश करते हुए इसे बूथ स्तर तक ले जाने के निर्देश दिए। डॉ. निर्मल सिंह और ई. गुलाम अली खटाना ने कहा कि मोदी सरकार ने सुशासन का नया मापदंड स्थापित किया है। गोपाल महाजन ने मंच संचालन करते हुए अभियान का ओवरव्यू प्रस्तुत किया। माैके पर राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, अभियान प्रभारी गोपाल महाजन सहित भी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें