फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: त्रिकुटा नगर, बख्शी नगर व सरवाल में आज बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। त्रिकुटा नगर के सेक्टर एक, दो और तीन और उससे सटे इलाकों के एक्सटेंशन एक, दो, तीन और चार में 30 अगस्त को सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड (जेपीडीसीएल) के चीफ इंजीनियर (डिस्ट्रीब्यूशन) ने जानकारी दी है कि 30 अगस्त को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक बख्शी नगर, रिहाड़ी, सरवाल, बोन एंड जॉइंट हॉस्पिटल, कैंसर हॉस्पिटल और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

इस कटौती के दौरान, जीएमसी जम्मू को बिना रुकावट बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए मेडिकल रिसीविंग स्टेशन को नए सचिवालय रिसीविंग स्टेशन से बिजली दी जाएगी। साथ ही, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को नए सचिवालय स्टेशन से एस-5 11 केवी फीडर के जरिए बिजली दी जाएगी। इसी तरह, ग्रिड स्टेशनों सिद्दड़ा, जानीपुर, झज्जर कोटली, अखनूर, कालाकोट और ग्लैडनी (रोटेशनल आधार पर, लोड की स्थिति के अनुसार) से बिजली पाने वाले इलाकों में 31 अगस्त और एक सितंबर को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें