फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राज्य दर्जा बहाली के लिए हस्ताक्षर अभियान पर सियासत गरमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीपी के पर्रा बोले-सीएम अधूरे वादों के लिए माफी मांगें, भाजपा ने दोनों पार्टियों को आड़े हाथ लिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की राज्य दर्जा बहाली को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस का हस्ताक्षर अभियान पर राजनीति गरमा गई है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और भाजपा ने नेकां को आड़े हाथ लिया है। पीडीपी ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से माफी मांगने को कहा है, तो वहीं भाजपा किश्तवाड़ जैसी त्रासदी के दौरान इसे राजनीति से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन

पीडीपी के विधायक वहिद पर्रा ने कहा कि पिछले साल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहने के लिए सीएम को जम्मू-कश्मीर के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। वहीं, भाजपा ने नेकां और पीडीपी को घेरते हुए कहा कि किश्तवाड़ में इतनी बड़ी आपदा आई है और ये पार्टियां अपनी राजनीति चमकाने में लगी हैं। नेकां उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पिछले दिनों राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाने की बात कही थी। इसके बाद से ही नेकां विपक्षी दलों के निशानों पर है। मंगलवार को श्रीनगर में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष का काम का विरोध करना है। जब हम कुछ नहीं कर रहे थे तो ये लोगों कहते थे कि आप कुछ क्याें नहीं करते हो। अब हम काम कर रहे हैं तो विपक्ष कह रहा है ऐसा क्यों कर रहे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें