फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भाजपा महिला मोर्चा की गतिविधियों की समीक्षा, जिलेवार फीडबैक मांगा

विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की समीक्षा बैठक लेते पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा। स्रोत: पार्टी
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-बैठकों में ही नहीं, जमीनी स्तर पर बढ़ाएं मौजूदगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने वीरवार को महिला मोर्चा की गतिविधियों की समीक्षा की। मोर्चा अध्यक्षों से जिलावार फीडबैक मांगा। पूछा कि मोर्चा ने कितने कार्यक्रम आयोजित किए, क्या-क्या जिम्मेदारी निभाई और उपलब्धि का क्या प्रतिशत रहा। केवल बैठकों की जगह जमीनी स्तर पर मौजूदगी बढ़ाने के निर्देश दिए।
पार्टी के त्रिकुटा नगर स्थित मुख्यालय में भाजपा महिला मोर्चा के कामकाज का आकलन करते हुए सत शर्मा ने अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी की विचारधारा, नीतियों और राष्ट्र-निर्माण के एजेंडे से जोड़ने को कहा। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और नतीजों पर जोर देते हुए प्रदेश और जिला टीमों से केवल संगठन के कार्याें की जगह आम लोगों में पैठ बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नेहा महाजन, मोर्चा प्रभारी वीनू खन्ना, सह-प्रभारी शैलजा गुप्ता, महासचिव उर्वशी गुप्ता, गीता भगत तथा पूनम गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहा महाजन ने महिला मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों का आकलन प्रस्तुत किया। जिला नेतृत्व से संगठनात्मक जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने को कहा। राज्य टीम के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें और पार्टी कार्यक्रमों में ज्यादा-से-ज्यादा लोगों की भागीदारी तय करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें