जम्मू। श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा ने रविवार को पुरानी मंडी राज तिलक भवन में बैठक की। इसमें सांबा व आसपास के क्षेत्रों से राजपूत बिरादरी के सदस्यों व केंद्रीय सभा कार्यकारी समिति के सदस्य मौजूद रहे।
सर्वसम्मति से अमरदीप सिंह को सांबा जिले का अध्यक्ष चुना गया। पूर्व अध्यक्ष कैप्टन इंद्र सिंह संब्याल ने भी उनके नाम की सिफारिश की। संब्याल ने कहा कि उनके कार्यकाल में सभा भवन सांबा के निर्माण की शुरुआत से लेकर कार्य संपन्न हुआ। इसका श्रेय पूरी टीम को जाता है। बैठक में ही राजपूत सभा सांबा के जिला अध्यक्ष (यूथ विंग) के पद पर भी विचार किया गया। इस पद के लिए अरुण सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा गया जिसे सभी ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। सभा के अध्यक्ष बिशन सिंह जम्वाल ने कैप्टन संब्याल को राजपूत सभा और बिरादरी के लिए उनकी निस्वार्थ सेवाओं के लिए बधाई दी।
राजपूत सभा ट्रस्ट के चेयरमैन कुंवर नारायण सिंह ने सांबा जिला इकाई के कार्यों की सराहना की। बैठक की कार्यवाही महासचिव मंगलेश्वर सिंह ने संचालित की। संवाद