फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पूर्व सरपंच का चार दिन बाद भी अनशन जारी, सेहत में हल्का सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
-विधायक शाम लाल दिल्ली रवाना, सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म
विज्ञापन

दोमाना। पूर्व सरपंच पवन सलाथिया का अनशन चौथे दिन भी जारी है। उनकी सेहत में पहले के मुकाबले कुछ सुधार आया है, लेकिन उनके तेवरों में कोई नरमी नहीं आई है। सूत्रों के अनुसार चिकित्सकों की निगरानी में उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, हालांकि कमजोरी अभी भी बनी हुई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दवाइयां लेने के लिए उन्हें केवल पानी पिलाया जा रहा है। इसके अलावा किसी भी प्रकार का भोजन नहीं ले रहें। वहीं भाजपा की ओर से लगातार संपर्क और समझाने के प्रयास किए जा रहे हैं, मगर सरपंच ने दो टूक शब्दों में साफ कर दिया है कि जब तक विधायक शाम लाल शर्मा सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक उनका अनशन समाप्त नहीं होगा। इसी बीच पता चला है कि रविवार को विधायक शाम लाल शर्मा अन्य विधायकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इससे पूरे मामले को लेकर सियासी चर्चाएं और तेज हो गई हैं। अस्पताल में समर्थकों और ग्रामीणों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। हालात को देखते हुए पुलिस और प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है। पूरे घटनाक्रम ने दोमाना के सियासी माहौल को और ज्यादा गर्मा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें