फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों के चयन पर उठा सवाल, बिजली कटौती पर आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहरी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान की समीक्षा के साथ ही स्थानीय मुद्दों पर हुई चर्चा
विज्ञापन

जम्मू। कांग्रेस के पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को हुई शहरी क्षेत्र की बैठक हंगामेदार रही। मनरेगा बचाओ संग्राम और हमारी रियासत, हमारा हक को लेकर हुई समीक्षा के साथ ही कार्यकर्ताओं ने फार्म नहीं भरने वाले को उच्च पद देने और कार्यकारिणी में विशेष बिरादरी की संख्या कम होने पर चिंता व्यक्त की। कहा कि इन दोनों बिंदुओं पर शीर्ष नेतृत्व को जवाब देना चाहिए।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमन भल्ला ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम सिर्फ राजनीतिक अभियान नहीं है, बल्कि लाखों ग्रामीण परिवारों के आर्थिक अस्तित्व की रक्षा करने का संघर्ष है। आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने मजदूरी के भुगतान में देरी, रोजगार के अवसरों में कमी और जटिल डिजिटल प्रक्रियाओं के माध्यम से मनरेगा को व्यवस्थित रूप से कमजोर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मूला राम ने लोगों के लिए न्याय, गरिमा और विकास के लिए निरंतर संघर्ष के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता जाहिर की। पूर्व मंत्री एवं शहरी क्षेत्र के जिलाध्यक्ष योगेश साहनी ने बिगड़ती बिजली की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की। पूर्व मंत्री जीएम सरूरी ने कहा कि अभियान को हर गांव और वार्ड तक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें