फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चिशोती में 71 शव निकाले जा चुके, 31 लोग अब भी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने गड़ीग्राम में राहत व पुनर्वास का दिया भरोसा
विज्ञापन

पीड़ितों को घर और 10 लाख देने की घोषणा
रामबन। चिशोती में आई आपदा में 71 शव निकाले जा चुके हैं। 31 लोग अभी भी लापता हैं। यह जानकारी प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने शुक्रवार को रामबन जिले के गड़ीग्राम का दौरा करते हुए दी।

29-30 अगस्त की दरम्यानी रात गड़ीग्राम में बादल फटने से आई बाढ़ में दो भाई-बहनों सहित दो परिवारों के पांच सदस्यों की माैत हो गई थी। शर्मा ने शोक संतप्त परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। इस घटना को प्राकृतिक आपदा बताया और प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शर्मा ने कहा, एसडीआरएफ के मानदंडों के तहत तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी और गड़ीग्राम के दो प्रभावित परिवारों के लिए नए घर स्वीकृत किए जाएंगे। शर्मा ने घोषणा की कि पीड़ितों की सहायता के लिए एसडीआरएफ के माध्यम से निर्वाचन क्षेत्र विकास निधि से 10 लाख रुपये जारी किए जाएंगे। इस माैके पर भाजपा जिला अध्यक्ष नीलम लंगेह, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा और रमेश ठाकुर सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें