खौड़ पुलिस थाने के अंतर्गत आते गांव चक्क मलाल के पास हुआ हादसा
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ पुलिस थाने के अंतर्गत आते गांव चक्क मलाल के पास वीरवार रात कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस कारण मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गए।
कार को रजत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी चक मलाल तहसील खौड़ चला रहा था। वह पलांवाला से चक्क मलाल की तरफ जा रहा था। गांव चक्क मलाल के पास पहुंचा तो कार में तकनीकी खराबी आने से संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद ज्यौड़ियां से खौड़ की तरफ आ रहे आ रहे मोटरसाइकिल सवार इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान पंकज सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी लाहम कोटमैरा और निखिल सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी पलांवाला के रूप में हुई।
राहगीरों ने दोनों घायलों को सीएचसी खौड़ में भर्ती करवाया जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देकर जम्मू रैफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। कार चालक फरार बताया जा रहा है।