फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव से पहले लोगों तक बढ़ाई जाए पहुंच : बुखारी

विज्ञापन
अपनी पार्टी सुप्रीमो गांधी नगर में कार्यकर्ताओं को दिश निर्देश देते हुए
विज्ञापन
विस चुनाव से पहले लोगों तक बढ़ाई जाए पहुंच : बुखारी
विज्ञापन

- लोकसभा में पार्टी के प्रदर्शन पर ली जानकारी, दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। विस चुनाव से पहले अपनी पार्टी की ओर से लाेगों तक पहुंच बढ़ाई जाए। कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जानकारी दी जाए और पार्टी से जोड़ा जाए। यह बात
अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने जम्मू-कश्मीर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले जम्मू क्षेत्र में पार्टी की तैयारियों पर गांधी नगर स्थित कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में कही। बैठक में हाल ही में संपन्न हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा की गई। इसके बाद पार्टी नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष को विधानसभावार विवरण साझा किया और उन्हें जम्मू क्षेत्र में कामकाज और जनसंपर्क कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बुखारी ने पार्टी नेताओं को सार्वजनिक आउटरीच कार्यक्रम में तेजी लाने, लोगों को पार्टी की न्यायसंगत विकास नीति और कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में शिक्षित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पार्टी नेताओं को लोगों के साथ बैठकें करने को कहा। उन्होंने नेताओं को समाज के सभी वर्गों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पक्ष में लड़ाई लड़ने का निर्देश दिया। इस मौके पर राज्य महासचिव विजय बकाया, प्रांतीय अध्यक्ष एस मंजीत सिंह और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें