फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पांचवें चरण की अधिसूचना जारी, बारामुला व लद्दाख सीट के लिए 20 मई को मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
- नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि तीन मई, चार को होगी जांच, नाम वापसी छह मई को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। लोकसभा चुनाव कें पांचवें चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके तहत बारामुला संसदीय सीट और लद्दाख की एकमात्र सीट पर 20 मई को मतदान होगा। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि तीन मई को और चार मई को इनकी जांच की जाएगी। इसके साथ ही प्रत्याशी अपने नाम को छह मई तक वापस ले सकेंगे।
पीठासीन अधिकारी (आरओ) बारामुला मिंगा शेरपा ने शुक्रवार को बारामुला सीट पर चुनाव की अधिसूचना जारी की। इसमें बारामुला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, और बडगाम जिले के 18 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी तीन मई तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। 26 अप्रैल से पर्चा भरने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक आरओ के कार्यालय में अपना नामांकन भर सकते हैं। 27 और 28 अप्रैल को यह प्रक्रिया नहीं होगी।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच चार मई को सुबह 10:30 बजे उपायुक्त कार्यालय बारामुला में होगी। उम्मीदवार छह मई को दोपहर तीन बजे तक या उससे पहले अपना नाम वापस ले सकते हैं। बारामुला संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान 20 मई को निर्धारित है। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। शेरपा ने कहा, परिसीमन प्रक्रिया के बाद बारामुला संसदीय क्षेत्र में चार जिले आते हैं। इसमें तीन बारामुला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा पूरे आते हैं और एक बड़गाम के दो विधानसभा क्षेत्र बीरवाह और बड़गाम शामिल हैं। यहां 1728501 पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस संसदीय क्षेत्र में कुल 2103 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

905 संवेदनशील पोलिंग बूथ हैं। संभावित बर्फबारी-बारिश के चलते विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। कुछ इलाके पाकिस्तान से सटे एलओसी के करीब भी हैं। बॉर्डर शेयरिंग वाले इलाके कुपवाड़ा और बारामुला में हैं। इन इलाकों में कई पोलिंग स्टेशन फेंसिंग लाइन के आगे हैं। बारामुला जिले की बात करें तो यहां चार पोलिंग स्टेशन उड़ी में हैं जो फेंसिंग के पार हैं। उसके लिए सेना के साथ समन्वय के साथ इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें