फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी लोगों के बीच फूट डालना चाहते हैं : डॉ. फारूक

विज्ञापन
विज्ञापन
- नेकां प्रमुख ने कहा - इंडिया गठबंधन लोगों के बीच दरार पैदा करने के प्रयासों के खिलाफ लड़ रहा है
विज्ञापन




- विपक्षी गठबंधन भाजपा शासन के दौरान किए गए गलत कामों को खत्म करेगा



अमर उजाला ब्यूरो



श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, देश का संविधान खतरे में है और केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार इसके टुकड़े-टुकड़े करने की कोशिश कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी लोगों के बीच फूट डालना चाहते हैं। डॉ. फारूक वीरवार को श्रीनगर संसदीय क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के नामांकन पत्र जमा करने के बाद नेकां के मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, भाजपा लोगों को यह निर्देश देना चाहती है कि उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या पहनना चाहिए। वे चाहते हैं कि हर कोई उनके जैसा बने। इस हमले से लड़ने के लिए विपक्ष की कई पार्टियां और इंडिया गठबंधन एक साथ आईं हैं। जम्मू-कश्मीर में भी इंडिया गठबंधन है। हमने अपनी पहचान और भारतीय संविधान को बचाने के लिए छह सीटों (लद्दाख सहित) पर गठबंधन किया है।

पिछले साल 30 जनवरी को यहां समाप्त हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए डॉ. फारूक ने कहा कि कांग्रेस के वंशज कश्मीर के लोगों के दर्द और कठिनाइयों को दूर करना चाहते हैं। जब बर्फबारी हो रही थी, राहुल गांधी यहां आए और कहा कि वह यहां हमारे दर्द और कठिनाइयों को समझने आए हैं, ताकि समय आने पर उन्हें दूर करने में मदद कर सकें। आज भी उनका वही लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेहदी के नामांकन पत्र जमा करने के बाद पहली बार नेकां अध्यक्ष यहां मौलाना आजाद रोड स्थित कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में गए। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने भी पहली बार नेकां मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए वानी ने जम्मू-कश्मीर की पांच सीटों और लद्दाख की एक सीट पर गठबंधन की सफलता की उम्मीद जताई। इससे पहले कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में एक संयुक्त रैली में नेकां और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेकां प्रमुख ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को सभी के लिए बोलना होगा और सभी की रक्षा करनी होगी। संविधान भी इसकी वकालत करता है। उन्हें धार्मिक आधार पर या खान-पान की आदतों या भाषाओं के आधार पर लोगों के बीच अंतर नहीं करना चाहिए। पीएम मोदी देश को तोड़ना और लोगों को धार्मिक आधार पर अलग करना चाहते हैं, लेकिन इंडिया गठबंधन इसके खिलाफ लड़ रहा है। इंडिया गठबंधन देश को एकजुट रखना और आंबेडकर के संविधान की रक्षा करना चाहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें