अनंतनाग। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष ने मंगलवार को कोकरनाग में एक जनसभा की। इसमें उन्होंने एक बार फिर भाजपा और पीपुल्स डेमाक्रेटिक पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अब खुलकर पीडीपी का समर्थन कर रही है। उमर ने कहा कि लद्दाख में भाजपा उम्मीदवार के बदलाव से उनका कोई सरोकार नहीं है, लेकिन उनका एकमात्र उद्देश्य यह है कि इंडिया गठबंधन सभी सीटों पर जीत हासिल करे। मुश्ताक बुखारी का हवाला देते हुए उमर ने कहा कि अब यह साफ हो गया है कि भाजपा के वोट पीडीपी को ही जाएंगे।
नेकां उपाध्यक्ष का कहना है कि महबूबा मुफ्ती अब भाजपा को मुश्ताक बुखारी के बयान में बदलाव करने के लिए मजबूर करेंगी, लेकिन हकीकत अब सबके सामने है।
उमर ने कहा कि यह वही जमात है, जिसने वर्ष 2014 में यहीं की जनता से वोट मांगे और कहा कि भाजपा को अगर रोकना है तो पीडीपी को वोट दें, लेकिन जब यहां की जनता ने वोट दिया तो उस पार्टी के साथ ही हाथ मिलाया। संवाद