फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती में उर्दू थोपने की साजिश बर्दाश्त नहीं : अरुण

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बोले - जरूरत पड़ी तो करेंगे सीएम हाउस का घेराव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नायब तहसीलदार भर्ती में उर्दू भाषा की अनिवार्यता को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात ने कहा कि यह फैसला जम्मू के युवाओं के साथ सीधा अन्याय है। आरोप लगाया कि सरकार एक खास वर्ग को फायदा पहुंचाने के लिए यह शर्त थोप रही है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते फैसला वापस नहीं लिया, तो युवा मोर्चा मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगा और परीक्षा को रुकवाने के लिए सड़कों पर उतरेगा। भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि भर्ती में भाषा नहीं, योग्यता होनी चाहिए। उर्दू की अनिवार्यता से जम्मू के हजारों योग्य अभ्यर्थी बाहर हो जाएंगे। यह युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है। इस मुद्दे को लेकर शनिवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कच्ची छावनी स्थित भाजपा कार्यालय से रैली निकालकर जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भर्ती से उर्दू की अनिवार्यता खत्म करने की मांग की थी। अरुण ने कहा कि यदि सरकार ने अभ्यर्थियों की मांग पूरी नहीं की तो आंदोलन को प्रदेशभर में फैलाया जाएगा और जरूरत पड़ी तो न्यायालय का रुख भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें