फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारदर्शिता से कोई भी बोर्ड हो सकता है भ्रष्टाचार मुक्त : अंद्राबी

विज्ञापन
विज्ञापन
- कहा, वक्फ बोर्ड में पहले भी हुए संशोधन, यह प्रयास कामकाज को बेहतर करने के लिए किए जाते
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन डाॅ. सैयद दरख्शां अंद्राबी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड भ्रष्टाचार मुक्त है। तभी लोकसभा में कानून मंत्री ने इसका जिक्र किया है। किसी भी बोर्ड में अगर पारदर्शिता होगी तो वह आगे बढ़ेगा। हमने समुदाय के लोगों को साथ लेकर बोर्ड की आय को बढ़ाया है। इसलिए आज बोर्ड का करोड़ों रुपयों का राजस्व है। यह नई बात नहीं है, इससे पहले भी वक्फ बोर्ड में संशोधन हुए हैं और यह समुदाय की भलाई के लिए ही होते हैं।
विज्ञापन

पिछले तीन साल से चेयरपर्सन पद पर कार्यरत अंद्राबी ने कहा कि मुस्लिम समुदाय को सभी सुविधाएं दिलाने के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत है। वक्फ के पास इतनी संपत्ति होने के बावजूद मुस्लिम भाई गरीब कैसे हैं? वक्फ के पास हजारों कनाल जमीन है, इसके बावजूद अधिकांश मुसलमान बेघर और भूमिहीन हैं। सरकार और प्रधानमंत्री इन मुद्दों पर विचार कर रहे हैं, ताकि मुस्लिम समुदाय को सभी सुविधाएं मिलें। कहा, इस विधेयक का स्पष्ट उद्देश्य यह है कि मुस्लिम समुदाय भी अन्य समुदायों की तरह प्रगति करे। हम चाहते हैं कि वक्फ बोर्ड आगे बढ़े और अगर देश के अन्य वक्फ बोर्ड भी इसी तरह काम करें तो मुझे नहीं लगता कि कोई गरीब नहीं रह जाएगा। जब मैंने बोर्ड को संभाला तब कई संपत्तियों पर 5 रुपये से 600 या इससे अधिक किराया लिया जा रहा था, लेकिन हमने समय के मुताबिक इसमें वृद्धि की और सबने हमारा साथ दिया। राजस्व बढ़ने पर ही हमने हाल ही में बोर्ड के कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें