फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बीते साल राष्ट्रीय लोक अदालतों में आए 93 फीसदी मामलों का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
2024 में लोक अदालतों में कुल 7,27,955 मामले आए, 6,79,992 का किया निपटारा
विज्ञापन

- राज्य विधिक सेवा आयोग ने स्थापित की 242 बेंच, इनमें भी निपटाए गए 89 फीसदी मामले

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। साल 2024 में जम्मू-कश्मीर में आयोजित हुई राष्ट्रीय लोक अदालतों में आए 93 फीसदी मामलों का निपटारा किया गया। बीते पांच सालों के आंकड़ों को देखें तो यह मामलों के निपटारे की दर सबसे ज्यादा है। इसी तरह राज्य विधिक सेवा आयोग द्वारा लोक अदालत के लिए स्थापित बेंचों ने भी सालभर में 89 फीसदी मामलों को निपटारा किया।
लोकसभा में तमिलनाडु के कांचीपुरम से सांसद जी सेल्वम के सवाल के जवाब में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई। जवाब में केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने यह भी बताया कि फिलहाल सरकार पास के लंबित मामलों को कम करने में लोक अदालतों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। कामकाज की निगरानी के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण प्राधिकरण (नालसा) सभी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों से मासिक और सालाना गतिविधि रिपोर्ट प्राप्त करता है। इन रिपोर्टों की समीक्षा करने के बाद नालसा अपनी वार्षिक रिपोर्ट तैयार करता है, जिसे संसद के दोनों सदनों के समक्ष रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल चार राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन

जम्मू-कश्मीर विधिक सेवा प्राधिकरण ने साल 2024 में लोक अदालतों के लिए 242 बेंच स्थापित की। इन बेंचों के सामने कुल 32,853 मामले आए, जिनमें से 29,115 मामलों का निपटारा कर दिया गया। साल 2025 में प्राधिकरण की ओर से चार राष्ट्रीय लोक अदालतें और आठ विशेष लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। मार्च में एक राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित हो चुकी है। मई, सितंबर और दिसंबर के महीने में बाकी लोक अदालतों का आयोजन होना है। साल के बाकी बचे महीनों में विशेष लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें अलग-अलग तरह के मामले निपटाए जाएंगे।

लोक अदालतों में आए कुल मामले और निपटाए गए मामलों की संख्या

2020 2021 2022
कुल मामले निपटारा कुल मामले निपटारा कुल मामले निपटारा

21151 13258 212805 166544 459202 390496

2023 2024

कुल मामले निपटाए गए मामले कुल मामले निपटाए गए मामले

530332 404665 727975 679992
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें