फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भाजपा 13 से 25 अप्रैल तक आंबेडकर जयंती पर कराएगी कार्यक्रम

विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय जम्मू में बैठक कर आंबेडकर जयंती पर चर्चा करते प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा। 
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश भाजपा आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में 13 से 25 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। जयंती से पहले पार्टी कार्यकर्ता 13 अप्रैल को डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा की सफाई करेंगे। परिसर को सजाने के साथ शाम को दीप जलाए जाएंगे। भाजपा मुख्यालय जम्मू में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा सीए ने आंबेडकर जयंती समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


बताया गया कि 14 अप्रैल को जयंती पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया जाएगा। 15 से 25 अप्रैल तक अनुसूचित जाति बस्तियों का दौरा कर सफाई, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराना, वाद-विवाद, जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन जैसे कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की जाएगी। कार्यक्रमों की समिति की सदस्य महिला मोर्चा अध्यक्ष संजीता डोगरा और पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद कपाही ने तैयारियों के बारे में जानकारी दी। मौके पर कवींद्र गुप्ता, बलबीर राम रतन, रशपाल वर्मा, राजीव चरक, अंकुश महाजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें