फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कश्मीर में आंधी, पेड़ गिरने से टूटे तार व खंभे, बिजली आपूर्ति ठप, 19 उड़ानें रद्द

विज्ञापन
श्रीनगर में आंधी से कार पर गिरा पेड़।
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर/जम्मू। श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में शुक्रवार को चली आंधी ने काफी नुकसान पहुंचाया है। 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली हवाओं के कारण श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 19 उड़ानों को रद्द करना पड़ा।
घाटी में कई हिस्सों में खंभे और तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पेड़ गिरने से कई मकानों की छतों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं के कारण टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर (टीआरसी) के पास चिनार के पेड़ का हिस्सा गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। प्रशासन की ओर से पर्यटकों को डल झील में न जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक डाॅ. मुख्तियार अहमद ने बताया कि उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि राज्यों में पिछले दो दिन से तेज हवाएं चल रही हैं। कश्मीर में शुक्रवार को इसका प्रभाव दिखा। घाटी में 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं को भी खतरनाक माना जाता है, क्योंकि यहां बर्फबारी के कारण मकानों की छतों पर कंकरीट लेंटर के बजाय टीन या अन्य सामग्री डाली जाती है, जिससे हवा का थोड़ा सा दबाव रहने पर इनके टूटने या उड़ने का खतरा रहता है। कश्मीर के कई हिस्सों में 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से भी हवाएं चली हैं।
कश्मीर के कई हिस्सों में वीरवार देर रात से शुक्रवार शाम तक तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहा। श्रीनगर में दिन का पारा 19.9 और न्यूनतम 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 16.2 और गुलमर्ग में 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जम्मू समेत अन्य हिस्सों में मौसम साफ रहा। जम्मू में दिन का पारा सामान्य से 3.6 डिग्री गिरकर 25.9 और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 17.3, बटोत में 18.6, कटड़ा में 24.8 और भद्रवाह में 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अप्रैल के पहले हफ्ते तक मौसम लगभग साफ रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें