फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नगरोटा, बडगाम सीटों के लिए पांच मई को जारी होगी मतदाता सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
इन सीटों पर उपचुनाव के लिए सियासी सरगर्मी बढ़ेगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारत के चुनाव आयोग ने 77-नगरोटा और 27 बडगाम विधानसभा क्षेत्रों (एसीएस) के उपचुनाव के लिए विशेष सारांश संशोधन (एसएसआर) को अधिसूचित किया है। इसमें 01 अप्रैल 2025 को अर्हक तिथि के रूप में संदर्भित करते हुए आगामी 4 अप्रैल तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण किया जाएगा। इसी तरह एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 8 अप्रैल, दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने का कार्य 8 से 24 अप्रैल तक, दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 2 मई तक और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 मई तक किया जाएगा।
विज्ञापन


इन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगे कि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए तथा कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो। एसएसआर के दौरान सीईओ/डीईओ/ईआरओ यह सुनिश्चित करेंगे कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 326 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 16 और 19 के अनुसार प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मतदाता के रूप में नामांकित किया जाए। उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के साथ सियासी सरगर्मी भी बढ़ जाएगी। जम्मू की नगरोटा विधधानसभा सीट पर नेकां और भाजपा के बीच टक्कर रही है। इस सीट से दिवंगत देवेंद्र राणा लंबे समय तक नेकां में रहे थे, लेकिन बाद में भाजपा से विधायक चुने गए। अब भाजपा इस सीट को पाने के लिए पूरी कसरत करेगी। उधर, बडगाम सीट के लिए नेकां जोर लगाएगी। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा चुनाव में दो सीटों से जीत दर्ज की थी, जिसमें बडगाम एक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें