फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसा शिकंजा : जमात, हुर्रियत और अन्य अलगाववादी संगठनों के ठिकाने खंगाले, आपत्तिजनक सामग्री जब्त

विज्ञापन
श्रीनगर में अलगाववादी नेता के घर को खंगालते पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
- गांदरबल, बारामुला, शोपियों और श्रीनगर में लगातार चौथे दिन कार्रवाई
विज्ञापन

- गैरकानूनी गतिविधियों की जांच कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में प्रतिबंधित अलगाववादी संगठनों की गैरकानूनी गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने वीरवार को लगातार चौथे दिन जमात-ए-इस्लामी (जेईआई), तहरीक-ए-हुर्रियत (टीईएचजे) जम्मू-कश्मीर डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी (जेकेडीएफपी), जम्मू-कश्मीर मुस्लिम लीग (मसरत आलम गुट) से जुड़े सदस्यों के ठिकानों को खंगाला। यह कार्रवाई गांदरबल, बारामुला, शोपियां और श्रीनगर में की गई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पुलिस ने गांदरबल के चक-अखल, काव-चीवान, कंगन, प्रेंग, सेहपोरा सहित जिले के कई इलाकों में दबिश दी। बारामुला पुलिस की दो टीमों ने जिले के ओल्ड टाउन में मुस्लिम लीग के सदस्य इरफान अहमद कबाबी के घर से संगठन के पोस्टर, आईकार्ड और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। कानिसपोरा की तौहीद कॉलोनी में जेकेडीएफपी के जिला अध्यक्ष गुलाम रसूल के घर को खंगाला गया।
विज्ञापन

शोपियां जिले में जमात-ए-इस्लामी और तहरीक-ए-हुर्रियत के ठिकानों पर छापे मारे गए। एसएसपी अनायत चौधरी ने कहा कि मालदायरा जैनापोरा, ⁠चोटीपोरा सेदव, ⁠बसकुचन, ⁠नौपोरा, ⁠हीरपोरा और मीमांदर में जेईआई से जुड़े लोगों के घरों की तलाशी लगी गई है। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने इन संगठनों की गैर कानूनी गतिविधियों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री जब्त की।

श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर पीपुल्स लीग के प्रमुख
बशीर अहमद तोता के घरों को खंगाला
श्रीनगर पुलिस ने भी जम्मू-कश्मीर पीपुल्स लीग (बशीर अहमद तोता ग्रुप) सहित प्रतिबंधित संगठनों के ठिकानों पर कार्रवाई की। सफाकदल थाने में यूएपीए के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पठान कॉलोनी जाकूरा स्थित बशीर अहमद तोता के आवास और रेशानहर नवाकदल स्थित उनके पुराने घर की तलाशी ली। इस कार्रवाई से कई अलगाववादी नेता इन संगठनों से किनारा कर रहे हैं।

अलगाववादी नेता जफर अकबर भट और
उनके परिवार ने भी हुर्रियत से नाता तोड़ा

श्रीनगर। अलगाववादी नेता जफर अकबर भट और उनके परिवार ने भी प्रतिबंधित संगठन हुर्रियत कॉन्फ्रेंस और इसकी विचारधारा से अलग होने का एलान किया है। भट की पत्नी नीलोफर भट ने सार्वजनिक रूप से कहा कि उनके परिवार का अलगाववाद से कोई नाता नहीं है तथा वे भारत के प्रति निष्ठा रखते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जफर अकबर भट जम्मू-कश्मीर साल्वेशन मूवमेंट के अध्यक्ष हैं, जो एक अलगाववादी संगठन है और कभी दिवगंत सैयद अली शाह गिलानी के नेतृत्व वाली ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस का घटक था। भट की पत्नी की यह घोषणा उस राजनीतिक विचारधार से उल्लेखनीय रूप से अलग होने का संकेत हैं, जिससे वह वर्षों से जुड़े रहे हैं। इससे पूर्व जम्मू कश्मीर डेमोक्रेटिक पोलिटिकल मूवमेंट के नेता एडवोकेट मोहम्मद शफी रेशी, जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट के नेता शाहिद सलीम, जम्मू-कश्मीर तहरीक-ए-इस्तिकलाल के चेयरमैन गुलाम नबी सोफी और जम्मू कश्मीर तहरीक-ए-इस्तिकमात के गुलाम नबी ने भी हुर्रियत से किनारा करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें