फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खिलाड़ियों के समर्थन में उतरी भाजपा और कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल कोटे की भर्ती पर घमासान, जांच की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरियों की चयन सूची को लेकर खिलाड़ियों का प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। खिलाड़ियों के समर्थन में भाजपा और कांग्रेस के नेता धरना स्थल पर पहुंचे और चयन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं जम्मू-दक्षिण विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने खिलाड़ियों से मुलाकात की। इसमें बाहु विधानसभा के विधायक विक्रम रंधावा, जम्मू-पूर्व के विधायक युद्धवीर सेठी, जम्मू-पश्चिम के विधायक अरविंद गुप्ता, मढ़ के विधायक सुरिंदर भगत और भाजपा प्रवक्ता जोरावर सिंह जम्वाल शामिल रहे। नेताओं ने कहा कि अधिसूचना नंबर 02-जेके (वाईएसएस) 2026 के तहत चयन में यदि किसी योग्य खिलाड़ी को नजरअंदाज किया गया है तो इसकी उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद धरनास्थल पर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के नेता चौधरी लाल सिंह ने कहा कि भाजपा विधायकों को धरने पर बैठने की जरूरत नहीं है। उनके सांसद संसद में और विधायक विधानसभा में हैं। उन्हें सरकार से कार्रवाई करवानी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि यह जम्मू-कश्मीर के युवाओं के साथ अन्याय है और केंद्र सरकार को मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। लाल सिंह ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग भी की। प्रदर्शनकारी खिलाड़ी प्रदीप कुमार ने कहा कि कई राजनीतिक दल आज उनके समर्थन में पहुंचे हैं। नेताओं ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के समक्ष मामला उठाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें