फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लद्दाख में पर्यावरण विरोधी निवेश का करेंगी विरोध एलएबी और केडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
- दोनों ने नवनियुक्त उपराज्यपाल से मिलकर अपना रुख स्पष्ट किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। लद्दाख के नवनियुक्त उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने हाल ही में पीपुल ऑफ इंडिया, चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीआईओसीसीआई) के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की। इसमें केंद्र शासित प्रदेश के आर्थिक विकास और विदेशी निवेश पर चर्चा हुई। वार्ता में लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) ने स्पष्ट किया है कि वे लद्दाख की पारिस्थितिकी को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी निवेश का स्वागत नहीं करेंगे। उन्होंने एलजी से हुए वार्तालाप के मूल बिंदुओं और उस पर अपने रुख को साझा किया। एलएबी के सह अध्यक्ष चेरिंग दोरजे ने कहा कि वे पर्यावरण के अनुकूल निवेश का स्वागत कर सकते हैं, लेकिन लद्दाख की नाजुक पारिस्थितिकी को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी उद्योग या निवेश को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की परियोजनाएं लद्दाख की पारिस्थितिकी और स्थानीय आबादी के लिए हानिकारक हो सकती हैं। इस परियोजना के लिए 40,000-50,000 लोगों की आवश्यकता है, जो लद्दाख, उसकी पारिस्थितिकी और स्थानीय आबादी के लिए अच्छा नहीं होगा। चेरिंग दोरजे कहते हैं, ऐसे इलाके में जहां मुश्किल से 10,000 लोग रहते हैं, अगर बाहरी आबादी बहुसंख्यक होगी, तो स्थिति को अच्छी तरह समझा जा सकता है। केडीए के सक्रिय सदस्य सज्जाद कारगिली ने भी कहा कि लद्दाख में किसी भी नीति या निवेश को स्थानीय हितधारकों व निर्वाचित परिषदों की सहमति के बिना स्थापित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने एलजी से स्थानीय हितधारकों और दोनों परिषदों के सदस्यों की एक समिति बनाने की अपील की, ताकि महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उनकी सहमति ली जा सके।
विज्ञापन

सज्जाद स्पष्ट रूप से कहते हैं, हमारा एकमात्र मुद्दा 2019 के बाद जो लोकतांत्रिक संस्थाएं निष्क्रिय कर दी गई हैं, उन्हें फिर से सक्रिय करने और उनका चुनाव कराने का है। ऐसे में जो नीतियां बनाई जा रही हैं, उन्हें हम पर थोपने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें