फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की तरफ से कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को प्रताड़ित करने के विरोध में सोमवार को एसडीएम नार्थ कार्यालय के पास जिला कांग्रेस कमेटी जम्मू ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कांग्रेस नेताओं के खिलाफ सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
विज्ञापन

जेकेपीसीसी के उपाध्यक्ष मूला राम ने कहा कि सरकार विपक्षी दलों के खिलाफ सरकारी एजेंसियों को उपकरण के रूप में इस्तेमाल कर रही है। कांग्रेस के आला नेताओं के खिलाफ झूठे मामले गढ़े जा रहे हैं। ईडी पार्टी के शीर्ष नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने के प्रयास कर रही है। यह लोकतंत्र की खुली हत्या है।
अध्यक्ष डीसीसी जम्मू ग्रामीण हरि सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सभी प्रमुख मोर्चों पर विफल रही है। एनआईए, सीबीआई आदि एजेंसियों का उपयोग करके राजनीतिक प्रतिशोध की सस्ती राजनीति का सहारा लिया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय चिब ने कहा कि सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रही है। प्रदर्शन में सोमनाथ शर्मा, विजय शर्मा, बाबू खान, राजेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें