जम्मू। विश्व हिंदू परिषद(विहिप), बजरंग दल व बाबा अमरनाथ बूढ़ा अमरनाथ न्यास की प्रांत कार्यालय में सोमवार को बैठक हुई। इसमें बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक, यात्रा प्रमुख भावेश ठक्कर, सह प्रमुख किशन प्रजापत, जनमेजय कुमार, राय उदय प्रताप एवं विहिप कार्याध्यक्ष राजेश गुप्ता, न्यास अध्यक्ष पवन कोहली, मंत्री सुदर्शन खजूरिया, प्रान्त संयोजक कार्तिक सूदन सहित अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का स्टीकर जारी किया गया।