फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरियों में महिलाओं को मिले आरक्षण: बुखारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अपनी पार्टी के अध्यक्ष सईद अल्ताफ बुखारी ने जम्मू कश्मीर में सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए आरक्षण का विशेष प्रावधान करने की मांग की है। यह बातें उन्होंने गांधीनगर कार्यालय में महिला इकाई की मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष नम्रता शर्मा को सम्मानित करने के कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने समाज के लिए महिलाओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को सामाजिक, शैक्षणिक व आर्थिक और राजनैतिक तौर पर और सशक्त करने की जरूरत है। बुखारी ने कहा कि अपनी पार्टी मानती है कि महिलाओं की भागीदारी के बिना कोई भी समाज सशक्त नहीं हो सकता हैं।
उन्होंने कहा कि पंचायत, नगर निगम, बीडीसी और जिला विकास परिषद स्तर पर महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है। विधानसभा और संसद में भी इसी तरह का प्रावधान होना चाहिए। इस मौके पर नम्रता शर्मा ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उस पर खरा उतरने का प्रास करेंगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाम हसन मीर, पूर्व मंत्री दिलावर मीर, विजय बकाया, विक्रम मल्होत्रा, सईद असगर अली, निर्मल कोतवाल, संभागीय सचिव डा रोहित गुप्ता, एजाज काजमी, रकीक अहमद खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें