जम्मू। रामबन के भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता ठाकुर गजा सिंह कटोच ने मंगलवार को नेकां का दामन थाम लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान में जम्मू-कश्मीर कठिन दौर से गुजर रहा है। नेकां एकमात्र राजनीतिक दल है, जो लोगों की मदद कर सकती है।
शेर-ए-कश्मीर भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कटोच ने नेकां की नीतियों पर विश्वास जताया। कहा कि नेकां ने लोगों को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सभी स्तर पर उचित फैसले लिए हैं। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता, सज्जाद शाहीन, शेख बशीर अहमद, प्यारे लाल शर्मा, आरिफ मीर आदि मौजूद रहे।