फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जोड़ा यात्रा राजनीतिक नहीं : संजय राउत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवसेना के सांसद ने बाड़ी ब्राह्मणा में की प्रेसवार्ता
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि जम्मू आने का उनका मकसद भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल होना रहा है। इस दौरान उनके साथ 12 किलोमीटर पैदल यात्रा की, जिसमें उनके साथ यह बड़ा ही रोमांचक अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि मैं इस यात्रा को राजनीतिक नहीं मानता, क्योंकि देश के जितने भी राजनीतिक दल हैं वह कहीं न कहीं इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। यात्रा का पूरा सहयोग कर रहे हैं।
संजय राउत शनिवार को यहां प्रेसवार्ता में बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिवसेना का जम्मू-कश्मीर से पुराना नाता है, जिसके मद्देनजर रखते हुए वह यहां आए। मैं जैसे ही जम्मू पहुंचा तो आश्चर्य हुआ कि आज भी जम्मू-कश्मीर के वैसे ही हालात और प्रश्न हैं, जो 15 साल पहले थे। चाहे वह बेरोजगारी हो, आतंकवाद हो, राजनीतिक दल, सब कुछ वैसा है।
विज्ञापन

भाजपा पर निशाना साधते हुए संजय राउत ने कहा कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के नाम पर वोट मांगे, और जम्मू-कश्मीर की जनता ने भी वोट दिए, जिसके बाद भाजपा ने बड़े-बड़े वादे किए, कि जम्मू-कश्मीर में बड़े-बड़े उद्योग आएंगे, लोगों का रोजगार बढ़ेगा, जम्मू-कश्मीर फिर स्वर्ग बनेगा, लेकिन भाजपा केंद्र में सत्ता हथियाने के बाद ऐसा कुछ नजर नहीं आया। भाजपा सरकार का मुद्दा था घर वापसी और आज घर वापस जाने से लोग डर रहे हैं।

संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी का बड़ा प्रयास यही रहेगा कि युवाओं की बेरोजगारी को जल्द से जल्द खत्म किया जाए। इसके लिए शिवसेना आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर में चुनाव के लिए तैयार रहेगी। जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा को लेकर संजय राउत ने कहा कि उन्होंने देखा कि आए दिन जम्मू-कश्मीर में बम ब्लास्ट हो रहे हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर बड़े प्रश्न खड़े होते हैं। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहां गया कि राहुल गांधी के प्रति भाजपा सरकार द्वारा छवि खराब करने का प्रयास किया जाता है, जिससे लोगों के दिलों में बसे राहुल गांधी की इमेज खत्म हो रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4500 किलोमीटर से भी ज्यादा पैदल यात्रा की गई है, जो अपने आपमें बहुत बड़ा साहस है। राहुल गांधी की यात्रा राजनीतिक दलों को जोड़ने वाली जात्रा नहीं है। यह एकमात्र भारत को जोड़ने वाली यात्रा है, जिसको मद्देनजर रखते हुए शिवसेना उनके साथ शामिल रहेगी।
विज्ञापन

चुनाव को लेकर संजय राउत ने बताया कि शिवसेना द्वारा जम्मू-कश्मीर में हमेशा आगे होकर लोगों की मदद की है। लोगों की मुश्किलों काे हल किया है, शिवसेना ऐसी पार्टी है, जिसमें बालासाहेब ठाकरे दोबारा कश्मीरी पंडितों के लिए महाराष्ट्र के दरवाजे हर समय खोले रखे थे, उन्हें पनाह दी। उनके लिए रिजर्वेशन रखा, जो किसी सरकार ने ऐसा नहीं किया। आने वाले दिनों में चुनाव के लिए शिवसेना तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें