कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने के लिए सक्रिय रहें
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को ब्लॉक संगठनात्मक बैठक के दूसरे चरण का शुभारंभ हुआ। इसमें पूर्व विधायक नगरोटा और प्रभारी भाजपा अखनूर शिवदेव सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक और जिला अध्यक्ष भाजपा राजीव शर्मा भी मौजूद रहे।
प्रभारी शिवदेव सिंह ने कहा कि भाजपा ने हमेशा देश के हित में काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने के लिए समय-समय पर आयोजित की जाने वाली सभी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र प्रमुखों से कहा कि वे पार्टी की सभी गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए सप्तर्षि और पाना प्रमुखों के नामांकन सहित अपनी सूचियों को पूरा करना सुनिश्चित करें।
जिला प्रभारी राजीव शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए भी कहा। आगामी पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार करने का भी आग्रह किया। बैठक में कैप्टन शोभा राम, जगदीश भगत, आशीष चंदर, राम लाल व लाल चंद, डीआर पुरुरषोत्तम, राज कुमार, राजू बाजीगर, चंदर शील शर्मा, केडी शर्मा, मुकेश कुमार मौजूद रहे।