फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सेवक ने दियौता के पूर्व सरपंच पर लगाया मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपजिला बिलावर की दूरदराज पंचायत दियौता के ग्राम सेवक ने पंचायत के पूर्व सरपंच पर मारपीट करने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। दियौता पंचायत बग्गन खंड के अधीन आती है। मारपीट करने के संबंध में ग्राम सेवक ने खंड विकास अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपी है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी को लिखी शिकायत में ग्राम सेवक कश्मीर चंद ने कहा है कि हाल ही में हुई मूसलधार बारिश के कारण क्षेत्र में भूस्खलन हुआ था। इससे लोगों के घरों को भी नुकसान पहुंचा था। वह लोगों को भूस्खलन के कारण हुए नुकसान का आकलन करने पंचायत में गया हुआ था। इस दौरान पंचायत का पूर्व सरपंच विजय कुमार भी वहां पहुंच गया। वहां उसने आकलन करने पहुंची टीम के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। जब ऐसा करने से मना किया तो उसने धक्का-मुक्की कर दी। इसके अलावा जान से मारने की भी धमकी दी। शिकायत में ग्राम सेवक ने कहा कि जब मामला ज्यादा बढ़ने लगा तो स्थानीय ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर पूर्व सरपंच के चंगुल से छुड़ाया।
ग्राम सेवक कश्मीर चंद ने कहा कि वह उनकी सरकारी ड्यूटी निभाग रहा था। इस दौरान पूर्व सरपंच ने उसपर हमला करके सरकारी कार्य में बाधा डाली है। उन्होंने बीडीओ से मांग की है कि मारपीट करने वाले आरोपी पूर्व सरपंच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना पेश न आए।
विज्ञापन

उधर, बीडीओ बग्गन सतीश कुमार ने कहा कि मारपीट करने और अभद्र व्यवहार करने वाले पूर्व सरपंच के खिलाफ जल्द पुलिस से लिखित शिकायत भेजी जाएगी, ताकि कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें