फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी तस्करी के प्रयास में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। पुलिस ने मवेशी तस्करी के प्रयास करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी डोडा जिले के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो लोग नौ मवेशियों को लेकर जा रहे हैं। यह मवेशियों को उज्ज दरियों के रास्ते पैदल पंजाब ले जाने की फिराक में हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बिलावर थाने में आरोपी गामीद्दीन निवासी नाबरी बडोटा और शब्बीर अहमद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व भी बिलावर पुलिस ने एक व्यक्ति को सात मवेशियों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें