फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री और डीडीसी उपाध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। पूर्व मंत्री व भाजपा के उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा, डीडीसी के उपाध्यक्ष सूरज सिंह व भलवाल ब्राह्मणा के डीडीसी सदस्य भूषण बराल ने रविवार को कंडी व पहाड़ी क्षेत्र डोरी का दौरा किया। इस दौरान एक रैली निकाली और संबोधित किया। डोरी व आसपास के लोगों ने क्षेत्र में आ रही समस्याओं से अवगत कराया और जल्द हल कराने का अनुरोध किया। इनमें मुख्य रूप से सड़क, बिजली, पानी और इलाके में डिग्री कॉलेज की मांग रखी।
विज्ञापन

डीडीसी सदस्य भूषण बराल ने कहा कि मैं आप सभी का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे व भाजपा प्रत्याशी के रूप में स्वीकार किया और भारी बहुमत से जिताया। इस मौके पर क्षेत्र के कश्मीर में कार्यरत एएसआई सुभाष चंद्र को शौर्य चक्र मिलने पर समानित भी किया। पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि वे उन्हें हल कराने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर डीडीसी सदस्य अखनूर शारदा भाऊ, एमसी खौड़ अध्यक्ष डिप्टी राम, भाजपा नेता बाबा नारायण, जगन नाथ, सुखदेव सिंह, सिकंदर पाल, बाली राम, धनी राम, कुलवंत सिंह, अशोक टीनू, सोनिया वर्मा, केडी शर्मा, जनक वर्मा, गोविंद राम, सुरेश शर्मा, बोध राज, विक्की शर्मा व अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें