बिश्नाह। लोकल बॉडी निदेशक अजगर हुसैन ने म्यूनिसिपल कमेटी का दौरा किया। अध्यक्ष राजन शर्मा और पार्षदों से मिलकर कस्बे के विकास कार्यों पर चर्चा की। निदेशक ने मुख्य बस स्टैंड और वार्ड-एक और दो में पानी की निकासी का जायजा लिया। साथ आई लोक निर्माण विभाग की टीम को एक प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया ताकि पानी की निकासी हो सके। उन्होंने कमेटी कार्यालय में तैनात ईओ अजय सांगड़ा को निर्देश दिया कि कस्बे में जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाया जाए और जिन लोगों ने भी अतिक्रमण किया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अध्यक्ष ने निदेशक को कस्बे में सरकार की तरफ से बनाई गई दुकानों की जर्जर हालत के बारे में बताया। उनको भी जाकर दिखाया, ताकि उनको फिर से बनाया जा सके। निदेशक करीब एक घंटा रहे। उन्होंने विकास के कई मुद्दों पर चर्चा की। इस मौके पर पार्षद कुलबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, बलबीर कुमार, देवराज और अन्य मौजूद रहे। संवाद